Tomato Price: यहां 100 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, शासन के आदेश पर लगवाया गया स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:36 PM IST

पीलीभीत की मंडी में लगा टमाटर बिक्री का स्टॉल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस साल टमाटर पर इस कदर महंगाई है कि सलाद से तो गायब ही हो गया है। खुले बाजार में 120 से 160 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहा है। शासन के आदेश पर पीलीभीत की मंडी में टमाटर बिक्री के लिए स्टॉल लगवाया गया है। यहां 100 रुपये किलो टमाटर बेचा जा रहा है।
टमाटर आम और खास लोगों की थाली एवं सलाद की प्लेट से गायब हो गया है। महंगे दामों के चलते लोगों ने टमाटर से दूरी बना ली है। इधर, शासन की ओर से टमाटर की जमाखोरी पर पाबंदी लगाने एवं कंट्रोल रेट में टमाटर की बिक्री करने के निर्देश जारी कर दिए गए। शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद पीलीभीत मंडी समिति में लोगों को बाजार के भाव से कम भाव में टमाटर उपलब्ध कराने के लिए थोक भाव में टमाटर बिक्री का स्टॉल लगाते हुए कर्मचारी को तैनात कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
स्टॉल पर टमाटर का मूल्य 100 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जबकि बाजार में अब भी टमाटर 120 से 160 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। मंडी सहायक जहीर अहमद ने बताया स्टॉल पर लोगों को कम रेट में टमाटर दिया जा रहा है। अधिकतम दो किलो तक ही एक व्यक्ति टमाटर खरीद सकता है। अभी मंडी में लगे स्टॉल पर रियायती दर पर बिक्री जारी रहेगी।