Budaun News: सोशल मीडिया पर पत्नी और साली के आपत्तिजनक फोटो डाले
– एक साल पहले बिजनौर में हुई थी बदायूं निवासी युवती की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र की दो बहनों के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने का मामला सामने आया है। उनमें एक बहन की शादी बिजनौर जिले में हुई है। उसने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी सात फरवरी 2022 को बिजनौर के एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि पति ने पहले उसके फोटो एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाला। स्टोरी बनाकर लगातर फेसबुक पर डालता रहा और तो और उसने उसे बदनाम करने के लिए उसका मोबाइल नंबर तक लिखकर डाल दिया।
जब युवती के पास कॉल आना शुरू हुईं तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बहन तक को नहीं बक्शा। फिर उसके भी आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर डाल दिए। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे कहीं जाने लायक नहीं छोड़ा। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि जांच कराई जा रही है।



