Budaun News: शहर में निकाली गई साईं पालकी
बदायूं। शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया से भव्य शोभायात्रा व सांई पालकी धूमधाम से निकली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मठिया पर नारियल फोड़कर किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा व पंडित उमेश द्वारा किया गया। उसके बाद में शोभायात्रा व साईं बाबा पालकी मोहल्ला चौबे से टिकटगंज, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, आर्य समाज व भरत मिलाप गली होते हुए देवी मठिया मंदिर पर विश्राम हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान शंकर की झांकी, काली अखाड़ा, हनुमान जी की झांकिया समेत अन्य झांकी मौजूद रही। इस मौके पर शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शर्मा व अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद