Shahjahanpur News: अल्हादादपुर की प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:07 AM IST
शाहजहांपुर। बीएसए रणवीर सिंह ने शुक्रवार को ब्लॉक निगोही के प्राथमिक विद्यालय अल्हादादपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अध्यापक अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगोही के प्राथमिक विद्यालय अल्हादादपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी वर्मा उपस्थित मिलीं। शिक्षामित्र ने बताया कि प्रधानाध्यापिका जुलाई में स्कूल खुलने के बाद से अब तक नहीं आईं। दस जुलाई को स्कूल आकर पिछली तारीखों की उपस्थिति भी दर्ज कर दी और 11 जुलाई को चिकित्सीय अवकाश का आवेदन पोर्टल पर डाल दिया।
इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया तथा बीईओ को प्रकरण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ब्लॉक सिंधौली के कंपोजिट विद्यालय चढ़ारी पहुंचे। जहां पर प्रधानाध्यापक मधु भटनागर को मुख्यमंत्री संदर्भ निस्तारण के लिए निर्देशित किए जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देने पर सरकारी कार्य में लापरवाही बरते जाने प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
उन्होंने संविलियन विद्यालय अल्हागंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने तथा पुनरावृत्ति होने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

