शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देहात में 8.2 एमएम बारिश, शहर में नहीं गिरा पानी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 15 Jul 2023 01:07 AM IST

8.2 mm of rain in the countryside, no water fell in the city

गर्मी व उमस से बचने को चेहरा ढककर निकलती युवती

शाहजहांपुर। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन शहर क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। देहात में हल्की बारिश हुई। उमस ने लोगों को परेशान किया। संभावना जताई जा रही है कि अगले चार दिन तक बारिश होगी।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को देहात क्षेत्रों में 8.2 मिमी बारिश हुई, लेकिन शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिन तक बारिश होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button