बरेली

Bareilly News: देहरादून रूट पर आज से मिल सकती है राहत, लक्सर-हरिद्वार रेलखंड दुरुस्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 16 Jul 2023 02:08 AM IST

बरेली। देहरादून रूट पर रेल यात्रियों को रविवार से राहत मिल सकती है। शनिवार को उपासना एक्सप्रेस को रुड़की के स्थान पर देहरादून तक चलाया गया। हालांकि, देहरादून जाने वाली अन्य ट्रेनों को बरेली, मुरादाबाद में शाॅर्ट टर्मिनेट किया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से देर शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि उपासना एक्सप्रेस के बाद अन्य ट्रेनों को भी देहरादून तक चलाने पर विचार किया जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण लक्सर और हरिद्वार यार्ड में पानी भरने व पटरियों के क्षतिग्रस्त होने से देहरादून तक जाने वाली सभी ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर शाॅर्ट टर्मिनेट किया जा रहा था। शनिवार को शाम 5:17 बजे लक्सर-देहरादून ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया। अब तक 12327 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को रुड़की में शाॅर्ट टर्मिनेट किया जा रहा था। शनिवार को यह ट्रेन देहरादून तक चलाई गई।

रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रविवार शाम तक देहरादून रेल ट्रैक पर अन्य ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर तेज बारिश के दौरान पटरियों पर मलबा नहीं आता है तो सोमवार तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button