Bareilly News: स्केटिंग खिलाड़ियों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
बरेली। शहर के खिलाड़ियों ने बिना रुके एक घंटे तक स्केटिंग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। शनिवार को इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हॉबी टाउन में शनिवार को स्केटिंग के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। कोच वरुण दीक्षित ने बताया कि 15 मई को रिया गुप्ता, आदित्य गुप्ता, युवान भाटिया, जोशी शर्मा, नमिश सिदाना, आरव झा, कायरा सिंघल, एकलव्या शर्मा, आरजव अग्रवाल, समृद्धि भारद्वाज, मिशिका अग्रवाल, वामिका अग्रवाल, मायरा मुहाल, कृष्णा कुमार, सानिध्य चौरसिया, अनय सिंह, अनन्या अग्रवाल, सक्षम गुप्ता, रशाद अहमद, अमय सिंह, अनन्या सिंह, धारविक सक्सेना, अक्षत मालू, ईवांश बग्गा, नक्श आनंद, न्यासा सिंह, सार्थक गुप्ता, शिवम गोयल, शिखर, नव गुप्ता, विहान गुप्ता, राघव अग्रवाल, सूर्यांश श्रीवास्तव, वंश महाजन और साहिल खान ने अन्य जगह के खिलाड़ियों के साथ एक घंटे लगातार स्केटिंग की और रिकॉर्ड बनाया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को प्रशंसा पत्र दिए।
हॉबी टाउन के डायरेक्टर डॉ. अंकित बग्गा ने बताया कि इसके लिए खिलाड़ी काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। संचालक रीना वर्मा, अक्षित बग्गा, कोच आकांक्षा दीक्षित, अतुल कटियार, यज्ञदत्त तिवारी, अहसन शम्सी का सहयोग रहा।



