बरेली

Bareilly News: दुर्गानगर और डीडीपुरम में साढ़े पांच घंटे बिजली गुल

Connect News 24

बरेली। दुर्गानगर और डीडीपुरम सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को रात 11 से सुबह 4.30 बजे तक बंद रही। इस दौरान 12 हजार घरों और प्रतिष्ठानों में अंधेरा रहा। 50 हजार से अधिक लोग रातभर परेशान हुए।

दोहना सब स्टेशन से डीडीपुरम के लिए बिजली आपूर्ति आती है। 20 किलोमीटर लंबी लाइन है। लाइन में फाॅल्ट होने के बाद रात में कर्मचारियों की टीम लगी, लेकिन फाॅल्ट नहीं तलाश सकी। नकटिया नाले के पास सुबह 4 बजे फाॅल्ट मिला। इसे ठीक किया गया तो 4.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि नकटिया के पास जंपर जलने से दोनों सबस्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई थी। फाॅल्ट तलाश कर ठीक करने में पांच घंटे लगे।

कटरा चांद खां और सूफीटोला में छह घंटे गुल रही बिजली

सूफीटोला में 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में एलटी बंच लाइन टूटकर गिर जाने से शनिवार को भोर में बिजली आपूर्ति फेल हो गई। सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। उपभोक्ता पूरा दिन गर्मी में परेशान रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button