बरेली

Bareilly News: संरक्षित पशु की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 16 Jul 2023 02:07 AM IST

भोजीपुरा। जादौंपुर गांव में पांच दिन पहले संरक्षित पशु की हत्या कर अवशेष फेंकने के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने संरक्षित पशु की हत्या की बात कबूल कर ली। उनके पास से दो बाइकें, तीन मोबाइल और मांस काटने के औजार भी बरामद हुए। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि दनियां नदी के पास तीन संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना पर जब टीम वहां पहुंची तो वह भागने लगे। पीछाकर उन्हें पकड़ने के बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से मांस काटने के औजार बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम भूड़ा निवासी जीशान, परतापुर चौधरी निवासी रोहित उर्फ छोटे और पीरबहोड़ा निवासी फरमान उर्फ चुन्ना बताया।

उन्होंने बताया कि संरक्षित पशु की हत्या में उनका एक साथी कलुआ भी शामिल था। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने बाइकों को सीज कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button