बरेली

Bareilly News: संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतें सबसे ज्यादा

Connect News 24

बहेड़ी। तहसील सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर शिकायतें सुनीं गईं। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं। बहेड़ी तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह इसको लेकर विभाग के अधिकारियों की फटकार भी लगाई। उन्होंने कामकाज में सुधार करने को कहा।

यहां कुल 75 शिकायते आईं इनमें से सिर्फ 17 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गंगवार ने केसर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने को कहा। विहिप के सीता राम दुबे ने नवाब नहर की पुलिया पर अतिक्रमण कर कांम्प्लेक्स बनाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते सिंह गौटिया, झाजूनागर, केशवपुर में जलभराव हो रहा है।

आंवला तहसील में नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की पांच, पुलिस की 12, विकास की दो, शिक्षा की एक व अन्य विभागों से जुड़ी छह शिकायतें थीं।

आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिल रहा पोषाहार

– संपूर्ण समाधान दिवस में गोपालपुर गांव के रामरहीश ने की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदपुर। गोपालपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए आने वाले पुष्टाहार में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर गांव के रहने वाले रामरहीश ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण ने बताया कि कहने के बाद भी यहां तैनात सहायिका पोषाहार नहीं देती हैं।

फरीदपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में होना था। मुख्य सचिव के कार्यक्रम के कारण डीएम समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 61 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम निधि डोडवाल, तहसीलदार विनोद चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचे लोग

नवाबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष महबूब हुसैन साबरी के नेतृत्व में ग्रामीण बोतल में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि तहसील परिसर में दो हैंडपंप लगे हैं। एक से रेतीला और दूसरे से गंदा पानी आ रहा है। तहसील आने वाले लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

उन्होंने बताया कि दो बार इस मामले को लेकर शिकायत भी की गई थी मगर अधिकारियों ने समस्या का निदान करने की जगह फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। एसडीएम राजेश चंद्रा और तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। संवाद

28 में से एक शिकायत का भी नहीं हुआ निस्तारण

मीरगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। यहां आने वाली ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। ब्राह्मण उत्थान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कर्मचारी पंखे को एक झाडू से काफी देर तक घुमाता रहा लेकिन पंखा नही चला। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button