Pilibhit News: सिरसा गोपालपुर-बहेड़ी मार्ग… गड्ढों में खो गई सड़क

गांव सिरसा से बहेडी जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है । संवाद
अमरिया। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव सिरसा व गोपालनगर होते हुए बहेड़ी जाने वाले मार्ग का करीब पांच किलोमीटर का हिस्सा बदहाल है। बारिश से इसकी और दुर्दशा हो गई है। गहरे गड्ढों में पानी भरा होने से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बढ़ापुर गुरुद्वारे के पास से बहेड़ी के लिए लगभग 30 किलोमीटर मार्ग पक्का है। इसमें सिर्फ पांच किलोमीटर का हिस्सा पीलीभीत जिले में आता है, बाकी हिस्सा बरेली जिले में है। बरेली जिले का रोड पूरा तरह ठीक है लेकिन पीलीभीत जिले में पड़ने वाला पांच किलोमीटर का हिस्सा मरम्मत न होने के कारण पांच वर्षों से बदहाल है।
हालात इस कदर खराब हैं कि इस हिस्से में सड़क बची ही नहीं है। सिर्फ गहरे गड्ढे ही हैं। इनमें बारिश का पानी और कीचड़ भरा है। जर्जर मार्ग से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों में टूट फूट होती रहती है तो दोपहिया वाहन गहरे गड्ढों में फिसलकर गिर जाते हैं। अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से कई बार जर्जर सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस मार्ग पर प्रति दिन गांव मिलक सिरसा, निसावा निसैयां, गोपाल नगर, गूलरबोझ, चठिया सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग एवं सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
000
जोखिम भरा हो गया है सफर
फोटो 2-
पांच किलोमीटर का यह हिस्सा बीते पांच साल से ऐसा ही बना हुआ है। अब सड़क काफी खराब हो गई है। कई बार अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। – रूपलाल
00
फोटो 3-
गड्ढा युक्त सड़क से गुजरते समय हर समय खतरा रहता है। खासतौर से छोटे वाहन चालकों को पानी भरा होने के कारण गहराई का पता नहीं चल पाता। इसके चलते वह गिरकर चोटिल हो जाते है। – तेजराम

गांव सिरसा से बहेडी जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है । संवाद

गांव सिरसा से बहेडी जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है । संवाद