शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: व्यापारी और काश्तकारों की नारेबाजी
अल्हागंज। किसान कल्याण महासंघ का धरना प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके विरोध में व्यापारियों और काश्तकारों ने भी नारेबाजी करते हुए मंडी के अंदर मार्च किया।
व्यापारियों का आरोप है की किसान कल्याण महासंघ के कार्यकर्ता व्यापारियों आढ़तियों और काश्तकारों के बीच चल रहा वर्षों पुराना सामंजस्य तोड़ना चाहते हैं। वर्तमान में चल रहा है मंडी नियम भी बहुत पुराने हैं। इनसे किसी भी पक्ष को कोई शिकायत नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन की कोई बात न मानकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो जनहित में नहीं है। रविवार की छुट्टी होने की वजह से प्रशासन का कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। संवाद