शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 19 से 27 अगस्त तक जीआईसी खेल मैदान में होगी शिव महापुराण कथा

Connect News 24

Shiva Mahapuran Katha will be held at GIC sports ground from August 19 to

​शिव महाराुपण कथा के आयोजन की जानकारी देते आयोजक

शाहजहांपुर। खिरनीबाग जीआईसी खेल मैदान में शिव महापुराण कथा इस बार 19 अगस्त से शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास व वृंदावन के महाराज संत गौरदास शिव महापुराण कथा सुनाएंगे।

रविवार को मुख्य आयोजक हरिशरण वाजपेई ने बताया कि शिव महापुराण कथा 27 अगस्त तक रोजाना शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक सुनाई जाएगी। कथा प्रारंभ होने के पूर्व 19 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 28 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से रुद्राभिषेक तथा 29 अगस्त को भंडारा होगा। कथा समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी शिवभक्तों के आने की संभावनाओं को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की जाएगी। भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। शिव महापुराण कथा के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वारों के समीप पूछताछ सहायता केंद्र तथा चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर डॉ. राकेश दीक्षित, नीरज वाजपेई, सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button