Shahjahanpur News: मेहमान शाह के कुलशरीफ में खुशहाली के लिए दुआ की

शाहजहांपुर में हजरत मेहमान शाह के कुलशरीफ में दुआ करते अकीदतमंद।
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मेहमान शाह में हजरत शहीद मीर मेहमान शाह गाबरू रहमतुल्लाह अलैह का छमाही उर्स मनाया गया। उर्स में खुशहाली व सलामती की दुआ की गई।
मोहल्ला मेहमान शाह स्थित दरगाह पर मतलूब मियां की सरपरस्ती में सुबह दस बजे कुल शरीफ का आगाज किया गया। खादिम खालिद जमाल खां बब्बू ने अल्लाह के वलियों की तालीम पर चलने और नेक बनकर जिंदगी गुजारने की ताकीद की। बब्बन रजा कादरी, सलमान सुल्तानी ने नात व मनकबत पेश की।
मतलूब मियां ने कुरआन की आयात पढ़कर साहिबे उर्स को इसाले सवाब करते हुए कौम व मिल्लत की तरक्की व खुशहाली की दुआ की। महफिल ए समा में कव्वाल सलीम मुरली ने सूफियाना कलाम सुनाया। मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की गई। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद तसव्वर, हाफिज मारूफ, मोहम्मद शाहिद सोनू, सैयद उमम, हारून खां, राशिद हुसैन राही, आदिल खां, अफवान खां, नसीम खां, आसिम अली, वसीम निजामी आदि मौजूद रहे।