शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश संभव

Connect News 24

Cloudy, rain possible today

बूंदाबांदी से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं ​महिलाएं।संवाद

शाहजहांपुर। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। बीच में निकली धूप से हुई उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 14.2 मिमी बारिश हुई है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, रविवार को शहर और देहात क्षेत्र को मिलाकर कुल 14.2 मिमी बारिश हुई, जबकि शहर में दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button