शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्नातक के बाद अब परास्नातक में प्रवेश के पंजीकरण होंगे शुरू

Connect News 24

शाहजहांपुर। परास्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जोकि 20 जुलाई तक चलेगी। इसके साथ ही अब परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। स्नातक कक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थी 18 जुलाई से परास्नातक में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 150 रुपये शुल्क भी जमा करना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि दस अगस्त रखी गई है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पीजी पाठ्यक्रम और डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर एमए, एमएससी, एमकॉम, बी.लिब, एम.लिब, बीपीएड समेत अन्य पीजी डिप्लोमा के ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण होंगे। यहां बता देें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थी एक ही बार में दस कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा करने होंगे।

मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी

प्रवेश के दौरान अगर किसी तरह के नियमों का उल्लंघन होगा तो कॉलेज अथवा अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। आवेदन पत्र जमा होने के बाद कॉलेज आवेदन पत्रों की जांच करेंगे। जो सही आवेदन होंगे, उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति

नई शिक्षा नीति के तहत अब स्नातक व परास्नातक में दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति रहेगी। इसमें एक पाठ्यक्रम संस्थागत और दूसरा दूरस्थ या ऑनलाइन मोड में होना जरूरी है।

परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कार्यक्रम जारी हुआ है। स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवाकर प्रिंट आउट उस महाविद्यालय में जमा करें, जहां पर वह प्रवेश लेना चाहते हैं।

– डॉ. अनुराग अग्रवाल, उप प्राचार्य, एसएस कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button