शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: जयभारत संस्था ने छात्राओं को बांटी स्टेशनरी, फीस जमा की

आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं को किताबें बांटतीं जयभारत संस्था की पदाधिकारी
शाहजहांपुर। जय भारत संस्था की महिला शाखा ने आर्य महिला इंटर कॉलेज में विशेष सहायता कार्यक्रम का आयोजन कर जरुरतमंद परिवारों की बेटियों को विद्यालय का वार्षिक शुल्क भेंट किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने विद्यालय की कक्षा नौ की दो छात्राओं की वार्षिक फीस भी जमा कराई गई। साथ ही कक्षा 11 की छात्राओं को स्टेशनरी बांटी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम रानी, संस्था की महिला शाखाध्यक्ष एकता सक्सेना, संयोजक शोभित अग्रवाल, निदेशक अंजलि अग्रवाल, संरक्षक रम्मन गुप्ता, ललिता यादव, शिल्पी गुप्ता, आशा आदि मौजूद रहीं। संवाद