बरेली

Bareilly News: यूटयूबर को वापस किए जाएंगे 24 लाख रुपये, जांच जारी

Connect News 24

बरेली। नवाबगंज के मिलक पिछौड़ा गांव के यूट्यूबर तस्लीम के घर पर दो दिन पहले हुई छापा कार्रवाई में 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। आयकर विभाग की टीम ने थाने में रखी गई धनराशि को यूट्यूबर को लौटाने को कहा है। इधर, संबंधित अभिलेखों की जांच जारी है।

शनिवार को पुलिस को सूचना पर मिली थी कि तस्लीम ने अनैतिक तरीके से कमाई कर शानदार मकान बना रखा है। छानबीन के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों को घर से 24 लाख रुपये मिले तो आयकर विभाग को सूचना दी थी। आयकर टीम ने बरामद रुपये थाने में जमा करा दिए गए थे। यूट्यूबर को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ में नकदी के संबंध में जानकारी सही प्रतीत होने पर रुपये लौटाने के लिए कहा है। आयकर अधिकारियों ने तस्लीम की आय का जरिया यूट्यूब चैनल को बताया है।

पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि वह यूट्यूब चैनल पर शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देता है। वर्ष 2017 में बीटेक के बाद यूट्यूब चैनल शुरू किया था। चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। पिछले साल 1.20 करोड़ का कारोबार था। उसने 40 लाख रुपये टैक्स भरा था। बरामद नकदी के बारे में उसने बताया कि उसे शादी में 10 लाख रुपये मिले थे, नौ लाख बैंक से निकाले थे।

आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। रुपये लौटाने के लिए कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। निर्देश मिलने पर वापस कर दिए जाएंगे। – राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button