शारदा में उफान: नदी में छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी, पीलीभीत के कई गांवों में बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी

शारदा नदी में बढ़ रहा जलस्तर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जनपद में शारदा नदी उफान पर बह रही है। बनबसा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ खंड ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को आगाह किया गया है कि नदी से दूरी बनाए रखें। किसी को भी नदी किनारे न जाने दें और ऊंचाई वाली जगह पर रहें।
इन गांवों पर बाढ़ का खतरा
शारदा नदी की जद में कलीनगर तहसील क्षेत्र के नौजल्हा नंबर एक, दो, गभिया सहराई, नलडेंगा, नगरिया खुर्द कला, रमनगरा समेत गांव आते हैं। शारदा नदी में ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद इन गांवों में खतरा मंडराता है। मंगलवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद नौजल्हा नंबर एक और नलडेंगा क्षेत्र में नदी के नजदीक बसे एक दर्जन घर बाढ़ की जद में आ गए हैं। सिंचाई विभाग के अभियंता बाढ़ के पानी पर नजर रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: एक साल में कैसे कमाए 1.20 करोड़ रुपये ? यूट्यूबर तस्लीम ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
कलीनगर के नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया। नदी का पानी गोलाई में लगातार काटन कर रहा है। सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने राजस्व टीम के साथ नौजल्हा और नगरिया खुर्द कलां क्षेत्र में पहुंचकर कटान की स्थिति देखी। सिंचाई विभाग के अभियंताओं जरूरी बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने नाली से निकाला कीचड़: बोलीं- अफसर हूं इसका मतलब ये नहीं हम खुद साफ नहीं कर सकते; ये था मामला



