बदायूं में बाढ़ से बिगड़े हालात: खतरे के निशाने से ऊपर बह रही गंगा, प्रशासन खाली करवा रहा गांव

गांव में भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में होने वाली बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बदायूं जनपद में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कछला में गंगा नदी का लाल निशान 162 मीटरगेज पर है, लेकिन मंगलवार को कछला में 162.870 मीटरगेज जलस्तर दर्ज किया गया है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान से .870 मीटरगेज ऊपर बह रही है।
उसहैत क्षेत्र के बहेटी व कमेला नगला आदि में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। कटान भी हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए को बोला है। प्रशासन द्वारा ललोमई गांव के पंचायतघर, बरातघर और सरकारी स्कूल में ग्रामीणों के रूकने की व्यवस्था की है। बेहटी और कमेला नगला के लोगों ने वहां पर अपना सामान रखना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
सहसवान क्षेत्र के परशुराम नगला, भमरौलिया, खागी नगला, वीर सहाय नगला में पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को गांव खाली करना पड़ा है। औरंगाबाद से तौफी नगला को जाने वाले रोड पर पानी भर गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की पानी में धान की फसल भी डूब गई है।