बरेली

Bareilly: किसान ने चोरी के आरोपी को पकड़कर सौंपा, पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा; एसएसपी दफ्तर में शिकायत

Connect News 24

Farmer caught accused of theft but police released without action in bareilly

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक किसान ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया। रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज राजपूत ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके खेत से डीजल इंजन पंपसेट चुरा लिया गया था। इंजन का कुछ हिस्सा उसे दूसरे दिन तालाब के पास मिल गया। 

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान कर चोरी करने वाले तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फुटेज में तीन युवक पंपसेट को खींचकर ले जाते दिख रहे हैं। इन युवकों पर पहले से भी चोरी के मुकदमे थे। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। सूरज ने घटना की सीसीटीवी फुटेज और एक चोर के पूरा घटनाक्रम कबूल की वीडियो भी पुलिस अधिकारी को सौंप दी। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को भी यही साक्ष्य दिए गए थे, लेकिन चोरों पर कार्रवाई नहीं की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button