बदायूं

Budaun News: प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST

बिसौली। दबतोरी रोड बाइपास पर निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा। अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतका के परिजनों की पिटाई की। पुलिस के पहुंचते ही कर्मचारी वहां से भाग गए। हालांकि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

नगर में दबतोरी बाइपास पर चल रहे एक निजी अस्पताल में मोहल्ला कौआ टोला निवासी नजमा (25) पत्नी बबलू का सोमवार को प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद नजमा की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। कुछ ही देर बाद नजमा ने दम तोड़ दिया, जबकि नवजात स्वस्थ है।

नजमा की मौत की जानकारी होते ही उसके परिजन और मोहल्ले वाले अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप हैं कि अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतका के परिजनों को खूब पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी और परिजन अस्पताल में ही मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button