पीलीभीत

Pilibhit News: अप्सरा नदी में कूदे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST

Dead body of teenager who jumped into Apsara river found on third day

सौरभ फाइल फोटो ।

पीलीभीत/जहानाबाद। पिता से कहासुनी के बाद अप्सरा नदी में कूदे किशोर का शव तीसरे दिन मिल गया। गांव भानपुर के पास ग्रामीणों ने शव नदी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ की शनिवार को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह देर शाम घर से निकल गया और लगभग दो किलोमीटर दूर अप्सरा नदी में कूद गया। एक युवक ने सौरभ को नदी में कूदते देखकर परिवार को सूचना दी थी।

सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो दिनों तक पुलिस किशोर के शव की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार सुबह आठ बजे गांव भानपुर के पास सौरभ का शव नदी में उतराता मिला। वहां के लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button