रामपुर

Rampur News: युवक ने फंदे पर लटकर दी जान

Connect News 24

सैफनी। युवक ने घर के ही एक कमरे में फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार देर शाम सैफनी थाना क्षेत्र रूपपुर गांव निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र सुरजपाल ने (35) घर के ही कमरे में बंद होकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, देर शाम धर्मपाल सिंह अपने कमरे में चला गया। जहां परिजन धर्मपाल सिंह के कमरे की ओर कुछ काम के लिए गए थे। जहां परिजनों ने कमरें का गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो धर्मपाल सिंह का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों ने किसी कमरे का दरवाजा खोला तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button