रामपुर

Rampur News: भाजपा नेता सहित तीन कोर्ट में तलब

Connect News 24

रामपुर। पिलिंग मशीन संचालक को धमकाकर रंगदारी मांगने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज करते हुए उनको तलब कर लिया है। इस मामले की सुनवाई 08 मई को होगी।

रंगदारी मांगने का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र निवासी शहाब खां पिलिंग मशीन कारोबारी हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है,जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस मामले को परिवाद में दर्ज कर लिया। शहाब का आरोप है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वसीम खां अक्सर उसे धमकाते रहते हैं। वह पांच लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर फैक्टरी बंद कराने की धमकी दे रहे हैं। शहाब ने इस मामले में जिलाध्यक्ष के अलावा बाबर खां और चांद बी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,जिस पर तीनों के खिलाफ परिवाद दायर कर लिया। कोर्ट ने इस मामले में वसीम खां, बाबर खां व चांद बी को तलब किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 08 मई को होगी। वहीं वसीम खां का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button