रामपुर

कांग्रेस पार्टी की सियासी जमीन वेंटिलेटर पर :नकवी

Connect News 24

रामपुर। पूर्व केंद्रीय मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के सवाल कहा कि कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है। उनकी सियासी जमीन वेंटिलेटर है। ऐसे में कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता परिवारवादी पार्टियों के नेताओं को हजम नहीं हो रही है। इस वजह से वो अनाप शनाप बोल रहे हैं।

शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे नकवी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र से पराजित किया है। ऐसे में परिवारवादी पार्टियों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। क्योंकि वो परिवारवाद से निकलने को तैयार नहीं है। ऐसे में परिवारवादी पार्टियों के सिपहसलार भी शब्दों की मर्यादा लांधकर सेल्फ गोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए शब्दों की मर्यादा लांधी हो। ऐसा कई बार हो चुका है। नकवी ने कहा कि इस तरह से मामलों में जब कानून कार्रवाई की जाती है तो विपक्ष शोर मचाने लगता है कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को आलोचना करने का अधिकार है। यह जरूरी भी नहीं है कि विपक्ष सरकार के हर फैसले से सहमत हो। लेकिन विरोध जताने का एक तरीका होता है। आप संसदीय तरीके से अपनी बात कहिए, आपको कौन रोक रहा है। बौखलाया हुआ विपक्ष एक ओर व्यक्तिगत हमला कर रहा है वहीं दूसरी ओर शब्दों की लक्ष्मण रेखा सभी पार कर रहा है। कहा कि विपक्ष की ऐसी हरकत से न भाजपा को कोई नुकसान है न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। कहा कि कांग्रेसियों को सेल्फ गोल करने की आदत है। जब वो सत्ता में थे हर दिन हिट विकेट की हैट्रिक बनाने में लगे थे और अब नो बॉल की न्यूसेंस में लगे हैं। नकवी ने कहा कि भारत की धाक, नरेंद्र मोदी की धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन कांग्रेस को धूलधूसरित कर रही है। दरअसल कांग्रेस और परिवार की पार्टियां अभी भी हजम ही नहीं कर पा रहीं हैं कि एक गरीब, पिछड़े पृष्ठभूमि का साधारण व्यक्ति परिवार तंत्र को पछाड़कर प्रजातंत्र के रास्ते भारत की समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान में सफलता के साथ चार चांद कैसे लगा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, भाजपा जलिाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, संजय पाठक, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, विकास दीक्षित और हरीश गंगवार सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button