रामपुर

Rampur News: 11 साल के बालक सहित दो लोगों में कोरोना की पुष्टि

Connect News 24

रामपुर। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 49 पर पहुंच चुकी हैं। इनमें 41 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 7 है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर के बरेेली गेट की 20 साल की युवती बिलासपुर नगर निवासी 11 साल का बालक कोरोना पॉजिटिव आया है। दोनों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को 2 नए मामले आए हैं। 2 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं। मरीज सप्ताह भर के अंदर स्वस्थ भी हो रहे हैं। लोग मास्क और शारीरिक दूरी नियम का पालन करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button