बरेली

Bareilly News: सौ कैमरों की फुटेज से तय होंगे बवाल के जिम्मेदार

Connect News 24

बरेली। जोगी नवादा में बवाल के दौरान पुलिस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। घटनास्थल के आसपास के सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई गई है। इसी के सहारे दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जत्थे के साथ पुलिस शुरू से ही मौजूद थी। अचानक इस तरह की स्थिति बन गई कि पथराव हो गया। इस दौरान पुलिस के पास यात्रा शुरू होने के स्थान से हंगामा व माहौल शांत होने तक की फुटेज मौजूद है। पथराव स्थल व आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। इसमें घटना की वजह से लेकर आरोपियों के नाम पते पता करने लायक काफी साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस इसका परीक्षण करके उसी के हिसाब से कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष की कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं है। पुलिस अपनी कार्रवाई में असली दोषियों को ही सामने लाएगी। चाहे वह किसी पक्ष के हों।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल

कांवड़ियों के पक्ष की ओर से करीब 15 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, अधिकतर के गुम चोटें ही आई हैं। दूसरे पक्ष के लोगों का दावा है कि सात लोग उनकी ओर के भी घायल हुए हैं।

बार्डर तक पहुंचाया, आज फिर चुनौती

बरेली पुलिस ने रात में इस जत्थे को बदायूं के बिनावर थाने की सीमा तक छोड़ा। वहां आगे बिनावर पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर पुलिस लौट आई। सोमवार को बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर ये जत्था वापस आएगा। वनखंडीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवड़िये इसी रास्ते से घर वापस जाएंगे। इस लिहाज से सोमवार का दिन फिर चुनौती भरा होगा।

बवाल बढ़ने के पांच कारण

खुफिया अमले से इनपुट न मिलना

मौके पर पुलिस बल की संख्या कम होना

छत पर पत्थरों की ड्रोन से निगरानी न होना

इबादत स्थल में लोगों की बिना वजह मौजूदगी

सिविल डिफेंस के लोगों का मौके पर न होना


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button