बरेली

Bareilly News: युवती के अश्लील फोटो खींचकर गांव के लोगों को कर दिए शेयर

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर के अहलादपुर निवासी युवती के अश्लील फोटो खींचकर युवक ने गांव के दूसरे लोगों को शेयर कर दिए। युवती की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात नवाबगंज के विनोद से हुई थी। विनोद इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहता है। बातों में लेकर विनोद ने एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में विनोद ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो के जरिये वह ब्लैकमेल करने लगा और अपने साथ ले गया। विनोद ने युवती को अज्ञात जगह रखा। किसी तरह युवती अपने घर लौट आई।

आरोप है कि विनोद युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। विनोद ने युवती को धमकी दी कि अगर मेरे पास नहीं आएगी तो तेरे फोटो गांव के लोगों को शेयर कर दूंगा। विनोद ने युवती के अश्लील फोटो गांव के लोगों को शेयर कर दिए। युवती के फोटो कुछ लोगों ने स्टेटस पर लगाए तो वह मानसिक तनाव में आ गई। युवती ने एसएसपी से शिकायत की तो विनोद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button