बरेली

Bareilly News: बरेली से भुज के बीच चलने वाली दो ट्रेनों में दो-दो जनरल कोच कम किए

Connect News 24

बरेली। बरेली से भुज के बीच चलने वाली बरेली-भुज एक्सप्रेस और बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में रेलवे ने दो-दो जनरल कोच कम करके इनके स्थान पर दो-दो एसी थ्री कोच बढ़ा दिए हैं। इससे लंबी दूरी की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के यात्रियों की समस्या बढ़ गई है।

14311/14312 बरेली-भुज एक्सप्रेस का संचालन अप में हर मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और डाउन में बुध, बृहस्पतिवार व शनिवार को होता है। 14321/14322 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस का संचालन अप में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार और डाउन में सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को होता है। बरेली से भुज के बीच ये ट्रेनें करीब 1500 किमी दूरी तय करते हुए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के 48 स्टेशनों पर ठहराव लेती हैं।

कोरोना काल में बंद की गई बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में बरेली-भुज और बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इस बीच रेलवे ने इन ट्रेनों में जनरल कोच घटाने और एसी थ्री कोच लगाने का कदम उठाया है। जनरल कोच फिर से बढ़ाने की मांग पर डीआरएम आरकेे सिंह ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button