शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोर पर हमला कर कुत्तों ने किया जख्मी

Connect News 24

खुटार। क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर कहीं से भटकते हुए गांव के समीप जा पहुंचा। कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया। मोर गांव के बाहर रह रहे योगेश मिश्रा के दरवाजे पर पहुंच गया। पास में ही खेल रहे बच्चों ने मोर को कुत्तों से छुड़ा लिया।

छत्रपाल के बेटे अंकुल ने बताया कि उसने अपने साथी शोभित और राज के साथ कुत्तों को डंडे से पीटकर भगा दिया। अंकुल के परिजनों ने मोर को अपने घर में सुरक्षित रख लिया और वन विभाग को सूचना दी।

खुटार वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा संतोष कुमार गौड़ को मौके पर भेजा गया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश भी सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button