Rampur News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में गरजी भाकियू
रामपुर। भाकियू भानु गुट की मासिक पंचायत में किसानों की कजमाफी का मुद्दा उठा। पंचायत के बाद कार्यकर्ता प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को आंबेडकर पार्क में भाकियू भानु गुट की मासिक पंचायत हुई। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान और मजदूरों को कर्जा मुक्त करें। अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव में किसान सरकार का विरोध करेगा। कहा कि किसान कर्ज में दबता जा रहा है। पंचायत के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर वहीद खान, मुराद खान, ठाकुर अमरपाल सिंह, नावेद खान, गुड्डू, महावीर सागर, गुड्डू खान, नजाकत अली, आसिम रजा, शाहनवाज खान, इदरीस अहमद, जुल्फिकार मुन्ना आदि मौजूद रहे।


