शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का धरना

Connect News 24

धरनास्थल पर ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। समायोजन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में बुधवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर धरना दिया गया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से उन्हें कष्ट झेलने पड़ रहे हैं। कुछ शिक्षामित्रों की असामयिक मृत्यु भी हो गई। संघ की मांग है कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को पुन: समायोजित/नियमित किया जाए।

समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों को अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रितों को जीवोकापार्जन के लिए नियुक्ति प्रदान की जाए।

टीटीई पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देकर सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके मूल विद्यालय में वापस किया जाए। महिला शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए।

अगस्त माह तक मांगों पर उचित निर्णय न होने पर सितंबर में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। धरना व ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जिला महामंत्री रामपूत लाल, मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, प्रभारी वेद वर्मा, मिथिलेश यादव, राजीव यादव, ऊषा मिश्रा, जगरूप बाबू, रामआसरे आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button