रामपुर

Rampur News: जिला अस्पताल में हर बुखार पीड़ित की मलेरिया जांच होगी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST

रामपुर। जिले में संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। इसको लेकर भारत सरकार के मीडिया स्कैनिंग एंड वेरिफिकेशन सेल ने चिंता जताई है। इस पर जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है और नियमित रूप से दवा का छिड़काव कर बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए हैं।

जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी बीमारियों का प्रसार रुक नहीं रहा है। सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अमर उजाला लगातार बीमारियों से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। जिसको लेकर भारत सरकार के मीडिया स्कैनिंग एंड वेरिफिकेशन सेल ने चिंता जताई है और स्वास्थ्य विभाग को इवेंट अलर्ट जारी किया है। जिस पर सीएमओ ने पत्र जारी कर सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को रोगी की जांच कर उपचार के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में आने वाले हर बुखार पीड़ित की मलेरिया की जांच कराई जाए। डॉक्टर नियमित रूप से मरीजों को देखें।

अस्पताल में आने वाले मरीज की डॉक्टर स्थिति को देखते हुए जांच कराते हैं। अस्पताल में डेंगू-मलेरिया, टाइफाइड व सभी प्रकार की खून की जांचें की जा रही हैं। सभी डॉक्टर नियमित रूप से ओपीडी व इमरजेंसी में बैठकर मरीजों को देख रहे हैं।

डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस जिला अस्पताल रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button