शाहजहाँपुर

पत्नी की जुदाई सह न सका: दो साल के बेटे को लेकर नदी में कूदा शख्स, आंखों के सामने देखती रह गई आठ साल की मासूम

Connect News 24

Young man jumped from Kolaghat bridge with two year old son in his lap in front of daughter

आठ साल की बेटी तन्नू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलहैया भौंती निवासी अरुण कुमार ने दो साल के बेटे ओमशिवा के साथ बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोला घाट पुल से छलांग लगा दी। आठ साल की बेटी तन्नू के रोने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामगंगा नदी के तेज बहाव में दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और तन्नू से जानकारी ली। तन्नू ने पुलिस को बताया कि कल रात वह अपने पापा के साथ गुरुग्राम गुड़गांव से बस पर यहां आई थी। उसके साथ उसका दो वर्ष का भाई ओम शिवा भी था। पापा ने रात में खूब शराब पी और हम दोनों भाई बहन को लेकर पुल पर आए और भाई के साथ नदी में कूद गए।

तन्नू ने यह भी बताया कि उसकी मां तीन-चार माह पहले अतरौली, अलीगढ़ के एक आदमी के साथ चली गयी है। उसका बड़ा भाई रमन बाबा ऋषिपाल और दादी ऊषा देवी के पास रहता है। जरीनपुर निवासी एक युवक ने तन्नू को पहचान लिया और उसके बाबा ऋषिपाल को मोबाइल से घटना की जानकारी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button