शाहजहाँपुर
‘भाई को लेकर पापा नदी में कूद गए’: मासूम बोली- पिता ने रात में पी शराब, हम दोनों को लेकर आए पुल…लगा दी छलांग

नदी में दोनों की तलाश करते गोताखोर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलहैया भौंती निवासी अरुण कुमार ने दो साल के बेटे ओमशिवा के साथ बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोला घाट पुल से छलांग लगा दी। आठ साल की बेटी तन्नू के रोने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामगंगा नदी के तेज बहाव में दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

