Shahjahanpur News: विधायक ने लोगों से सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
जलालाबाद। गांव सरायसाधौ में ग्राम स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद कई विभागों के अधिकारियों से विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि पहले अधिकारी गांव से संबंधित समस्याओं को सूचीबद्ध करें और उसी के अनुरूप सामूहिक योजना बनाकर धरातल पर उतारें। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने 30 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी एक-एक विभाग के अधिकारी को दी। बैठक में एसडीओ बिजली महेंद्र कुमार, बीईओ सुनील कुमार सिंह, एडीओ कृषि अजयवीर सिंह, चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित यादव के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा आशुतोष गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गोपाल वर्मा, सभासद जोनू चौहान, सुबोध सक्सेना, मोनू गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद