पीलीभीत

Pilibhit News: धर्मस्थल के पास मांस का टुकड़ा मिलने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:33 AM IST

पीलीभीत। कस्बा अमरिया स्थित शिव मंदिर के नजदीक मांस के टुकड़ा पड़ा मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने जैसे-तैैसे मामला शांत कराया। इस दौरान शिवभक्तों में काफी रोष देखा गया।

कस्बा स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह पहुंचे श्रद्धालुओं ने वहां मांस का टुकड़ा पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई और हंगामा करना शुरू हो गया। इसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस की दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

एक युवक ने ट्विटर हैंडल पर पीलीभीत पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि सोमवार देर रात गैर समुदाय के युवक के घर मांस बना था। इसके अवशेष उसने अपने घर के बाहर डाल दिए थे। कुत्ते अवशेषों को मंदिर के पास ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने वहां मांस का टुकड़ा देख हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button