रामपुर

Rampur News: नरपतनगर में प्रशासन ने ताजियों के जुलूस में आने वाली बाधाएं हटवाईं

Connect News 24

रामपुर। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में नगर प्रशासन ने ताजियों के जुलूस के रास्तों की साफ सफाई कराने का कार्य कराया। सफाई कर्मियों ने जेसीबी लेकर जगह-जगह से गंदगी हटवाई और ताजियों के जुलूस में बाधाओं को हटवाया गया। शनिवार को 10 मोहर्रम मनाया जाएगा। इस दिन नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला समेत आसपास के कई गांवों के ताजिये निकटवर्ती बूढ़ी दढि़याल गांव पहुंचते हैं जहां छह गांवों के ताजिये लाकर प्रदशर्शित किए जाते हैं। 15 से 10 मीटर ऊंचाई के ताजियों के जुलूस यहां पहुंचते हैं। नरपतनगर-दूंदावाला के ताजिये जिन रास्तों से गुजरते हैं उनकी दशा खराब बनी हुई थी। जलभराव और कीचड़ तथा पेड़ों की डालियां जुलूस में बांधा उत्पन्न करते इसके चलते नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पंचायत के सफाई कर्मियों ने जेसीबी लेकर बाधाओं को दूर करने का कार्य अंजाम दिया। रास्ते में गंदगी के ढेर और घास-फूस की साफ सफाई कराई गई। अध्यक्ष ने वरिष्ठ लिपिक को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दिन इमाम बाड़े से लेकर रास्तों में चूना डलवाने कार्य कराएं। इस दौरान अध्यक्ष पुत्र मोहम्मद आसिफ, वार्ड मेंबर यूसुफ अली, सुपरवाइजर विकास, राजू, अजय कुमार आदि सफाई कर्मी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button