बदायूं

Budaun News: सिपाही और उसके परिवार के सात सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

– सम्राट अशोक नगर की युवती ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर के सम्राट अशोक नगर की पिंकी ने बरेली में तैनात सिपाही समेत उसके परिवार के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिंकी की आठ माह पहले सिपाही के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि तब से सिपाही और उसके परिवार वाले 20 लाख रुपये मांग रहे थे। जब रुपये नहीं दिए तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिर में उसे घर से निकाल दिया गया।

पिंकी पुत्री अतर सिंह का कहना है कि 29 नवंबर 2022 को उसकी शादी कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी रोहित के साथ हुई थी। रोहित बरेली की आंवला कोतवाली में तैनात है। उसके पिता ने शादी में 22 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद रोहित, ससुर रामरतन, सास अनारो देवी, ननद पूनम, पिंकी, रिंकी, देवर मोहित खुश नहीं थे।

उन्होंने बीस लाख रुपये और मांगना शुरू कर दिए। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कार की मांग भी की। धमकी दी कि 20 लाख रुपये नहीं लाई तो वह रोहित की दूसरी लड़की से शादी करा देंगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने पिंकी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button