बदायूं

Budaun News: सीओ दातागंज सहित सात के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर

Connect News 24

थाने से तीन अगस्त को आख्या तलब की

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सीजेएम कोर्ट में सीओ दातागंज, दो थानाध्यक्ष, एक दरोगा समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को परिवाद दायर किया गया है। सीजेएम मोहम्मद साजिद ने मामले में संबंधित थाने से आख्या तलब कर सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है।

थाना उसावां के वार्ड नंबर चार निवासी निर्दोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह ने सीजेएम कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवाद दायर किया है। परिवादी के अनुसार एक फरवरी 2023 को गांव का राकेश पाठक उसके पति विजय सिंह को इको गाड़ी से बरेली ले गए।

देर रात वापस न आने पर कई बार फोन किया लेकिन फोन बंद जाता रहा। अगले दिन सुबह राकेश पाठक से पूछा तो उसने कहा कि उसके पति आ जाएंगे। कुछ दिन बाद विजय सिंह की लाश बरेली में बरामद हुई। परिवादिनी ने इस मामले में आरोप लगाते हुए सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह, तत्कालीन थानाध्यक्ष उसावां महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष उसावां रामेद्र सिंह, दरोगा जोगिंदर सिंह, राकेश पाठक, मुकेश पाठक पुत्र साधु राम, पंकज मिश्रा पुत्र रामकृष्ण मिश्रा समेत सभी पर अलग-अलग गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने को परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने मामले में थाने से तीन अगस्त 2023 को रिपोर्ट तलब की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button