बदायूं

Budaun News: देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट

Connect News 24

Report on the one who made objectionable remarks on deities

बिसौली कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन अभी दूसरे आरोपी का पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन मंत्री ग्राम ललुआ नगला निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। धर्मेंद्र सिंह का कहना था कि दबतोरी निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र ओमपाल जाटव ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं और तमाम जाति के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया।

उसने कई जातियों की लड़कियों और महिलाओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में उसके साथ एक और युवक दिखाई दे रहा था, जो उसका समर्थन कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उसका चालान कर दिया। इधर बृहस्पतिवार को करणी सेना के तमाम कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसका धाराओं के अनुसार चालान कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button