बदायूं

Budaun News: स्कूल का दरवाजा तोड़ा, फुलवारी उजाड़ी

Connect News 24

उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कठौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात किसी सिरफिरे ने दो कमरों के दरवाजे उखाड़ने की कोशिश की। नाकाम होने पर उन्हें तोड़ दिया। परिसर में फुलवारी भी तहस-नहस कर दी।

प्रधानाध्यापक प्रवीण सक्सेना बृहस्पतिवार सुबह स्कूल पहुंचे तो आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन तोड़फोड़ करने वाले का पता नहीं लग सका। प्रधानाध्यापक ने सिविल लाइंस थाना पुलिस घटना की जानकारी दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button