Budaun News: छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, पांच सेवायोजकों पर की कार्रवाई

बाल श्रम रोकने के लिए दुकानों पर की गई चेकिंग।
बदायूं। सहायक श्रमायुक्त अजीत कन्नौजिया एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार की ओर से जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिले में बालश्रम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान छह बाल श्रमिकों को चिह्नित कर बाल श्रम से अवमुक्त किया गया। साथ ही उनसे काम लेने वाले पांच सेवायोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान में इंदिरा चौक, कचहरी, दातागंज तिराहा, नवादा, बरेली रोड , लालपुल तिराहा समेत ढाबों, कैंटीन, ऑटो गैराज, मैकेनिक शॉप आदि पर छापे मारे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजकों के विरुद्ध एक वर्ष तक की सजा, 50,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान ही।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने कहा कि बाल श्रम कानूनी रूप से जुर्म है। चाइल्ड लाइन प्रभारी कमल शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान या दुकान पर बच्चों के कार्य करने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। इस मौके पर गौरव शंखधार, विचित्र सक्सेना, रामबाबू, पुरुषोत्तम शर्मा, रूबेश, सुमित आदि मौजूद रहे।