बदायूं

Budaun News: निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहीं शिक्षा और कोमल

Connect News 24

बिल्सी। सतेती-वजीरगंज रोड पर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर विभाग की सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर लेख लिखकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने शिक्षा बघेल व कोमल चौहान को प्रथम, यीशु शाक्य, विशेष कुमार, वर्षा राजपूत,साक्षी चौहान, सुहानी राठौर को द्वितीय एवं विवेक शाक्य, गौतम चौहान, तनुष्क मिश्रा और हिमांशु बघेल को तृतीय घोषित किया। विद्यालय के एमडी पीडी सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के राइटिंग में सुधार होता है।

प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनका मानसिक विकास अच्छे से हो सके। इस मौके पर रंजीत सिंह, उपदेश कुमार, बीना सिंह, कंचन सिंह, अंजली सिंह, शिवानी सिंह, शिवि चौहान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button