रामपुर

Rampur News: विवाहिता की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Connect News 24

रामपुर। शुक्रवार शाम एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पति व ससुरालियों पर दहेज में कार व दो लाख रुपये की नकदी की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सनैया अहमद गांव निवासी अफसर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री अफसाना बी की शादी बरेली जनपद के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव निवासी दिलशाद अली से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति तथा अन्य परिजन दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग कर विवाहिता का उत्पीड़न करते रहते थे। फरवरी 2023 में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति तथा परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तभी से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी।

21 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गया था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे दिलशाद अली अपने भाई भूरे अली, फिरोज, खलेरे भाई मुबारक अली व भाभी जरीफन के साथ घर में घुस गया व दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी पुत्री की लात घूसों से पिटाई की। जिससे उसके पेट व आंतरिक अंगों में गंभीर चोट आ गयी थी। चीख पुकार ग्रामीणों को मौके पर एकत्र होते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

शरीर में गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे उसकी पुत्री की मौत हो गयी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता का अपने पति तथा अन्य परिजनों से विवाद चल रहा था तथा उस मामले में महिला थाने में रिपेार्ट दर्ज करायी गयी थी, जिसकी विवेचना चल रही है। शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button