रामपुर

सभी पुलिस कर्मी मोहर्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराएं : एसपी

Connect News 24

रामपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार की रात्रि में बिलासपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक व समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष आयोजित किया। जिसमें एसपी ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा मोहर्रम पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक देर रात स्थानीय कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर की मौजूदगी में स्थानीय कोतवाली पुलिस का आदेश कक्ष आयोजित किया। उन्होंने इस दौरान थाने पर लम्बित / पार्ट / पुनः विवेचनाओं / वांछित अपराधियों / निरोधात्मक कारर्वाई एवं लम्बित एहकामात की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान समस्त विवेचकों को विवेचनाओं के गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने कहा कि मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहे। कहीं पर भी कोई भी विवाद हो तो उसे समय रहते निपटा दिया जाए, ताकि छोटा विवाद बड़ा रुप न ले सके। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह मुस्तैद रहें। आदेश कक्ष में क्षेत्राधिकारी रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button