बदायूं

Budaun News: दो जिलों में उलझी 14 गांवों की बिजली

Connect News 24

Electricity of 14 villages entangled in two districts

तपन सिंह, प्रधान कुंडरा मझरा।

– दातागंज के इन गांवों में शाहजहांपुर से मिलती है आपूर्ति, लाइन टूटने पर जोड़ने नहीं आते कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। रामगंगा पार बसे 14 गांवों की करीब 22 हजार आबादी के लिए बिजली का संकट बना हुआ है। सभी गांवों के लोग दो जिलों में ऐसे फंसकर रह गए हैं कि न तो उन्हें बदायूं जिले से मदद मिल पा रही है और न ही शाहजहांपुर के कर्मचारी या अधिकारी उनकी मदद करने आते हैं। बिजली लाइन टूटने पर ग्रामीण खुद ही उसे प्राइवेट लाइनमैनों से ठीक कराते है। इसके बाद भी यहां लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

तहसील क्षेत्र में लालपुर खादर, पट्टी बिजा, पूरनभेड़ा, कुड़रा मझरा, जलेबी नगला, उधौनगला, डालसिंह नगला, नगला नवाब सिंह, पानपुर, नगला सुखपाल सिंह, नगला देवेंद्र सिंह, हररामपुर, मौजमपुर और गढि़या पैगंबरपुर आदि गांव रामगंगा पार बसे हैं। चार साल पहले तक इन गांवों के लोगों को दातागंज तहसील, कोतवाली और बदायूं न्यायालय आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।

उनके लिए इधर आने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी तो यहां से भी अधिकारियों को वहां पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। अधिकारी एक बार नाव से जाते थे और उधर की तमाम समस्याओं को निपटाकर ही लौटते थे। बीच में बिजली समेत कोई भी समस्या आने पर ग्रामीण परेशान हो जाते थे।

वर्ष 2019 में इन 14 गांवों को शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेेंद्र से जोड़ दिया गया। तब से जैतीपुर से ही इन गांवों को आपूर्ति मिल रही है लेकिन इस समय लोग यहां बिजली संकट के कारण काफी परेशान हैं । ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लाइन टूटने पर जैतीपुर उपकेंद्र के कर्मचारी उसकी मरम्मत करने नहीं आते। कभी-कभी तो कई दिन लाइन टूटी पड़ी रहती है।

सूचना पर आपूर्ति बंद तो कर दी जाती है लेकिन तार नहीं जोड़े जाते। कोई फाॅल्ट होने पर भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह जब भी अधिकारियों या कर्मचारियों से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि अपने जिले की व्यवस्था ठीक नहीं कर पा रहे, दूसरे जिले की व्यवस्था कैसे ठीक करेंगे।

ग्रामीण बोले- हजरतपुर या नगरिया खनू उपकेंद्र से जोड़ दिए जाएं गांव

रामगंगा पार बसे गांवों के लोगों का कहना है कि अब गंगा पार आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था हो गई है। अब तो हजरतपुर और नगरिया खनू पर दो पुल भी बन गए हैं, जिससे ग्रामीण बड़े आराम से बदायूं तक आ-जा रहे हैं। ऐसे में गांवों की बिजली बदायूं के हजरतपुर या नगरिया खनू उपकेंद्र से जोड़ दी जाए, जिससे यहां बिजली का संकट खत्म हो।

फोटो-19

हमारे गांव या रामगंगा पार बसे सभी गांवों में बिजली व्यवस्था काफी खराब है। शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र या उससे जुड़े अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है और न ही कोई कर्मचारी गांव तक आता है। इससे बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस समय बिजली कटौती और लो वोल्टेज का संकट बना हुआ है।

– तपन सिंह, प्रधान कुंडरा मझरा

फोटो-20

रामगंगा पार बसे गांवों के लिए जब आने-जाने की व्यवस्था नहीं थी। तब उन्हें शाहजहांपुर के जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया था लेकिन अब दो पुल बन गए हैं। अब हमारे गांव को हजरतपुर या नगरिया खनू उपकेंद्र से जोड़ दिया जाए। जिससे कम से कम अपने जिले के अधिकारी सुन समस्या का समाधान करेंगे। अगर वे नहीं सुनेंगे तो उच्चाधिकारियों से शिकायत तो कर सकेंगे।

– बबलू, प्रधान लालपुर खादर

तपन सिंह, प्रधान कुंडरा मझरा।

तपन सिंह, प्रधान कुंडरा मझरा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button