बदायूं

Budaun News: दिधौनी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Villagers demonstrated due to power crisis in Didhoni

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते गांव दिधौनी के ग्रामीण

लोग बोले- बार-बार फुंक रहे गांव में लगे ट्रांसफार्मर

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में लगातार एक माह से बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली गुल चल रही है, जिससे लोगों का गर्मी में रहना बेहाल हो गया है। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर आकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और शीघ्र गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

दोपहर को काफी संख्या में ग्रामीण नगर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी। किसी तरह उन्हे शांत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में लगे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लो़ड पड़ते ही फुंक जाते है, जिससे गांव के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।

समस्या को काफी लंबा समय बीत चुका है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बिजली न आने से शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। उन्होने डीएम से गांव में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, विमल कुमार, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, हेमेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button