बरेली

Bareilly News: कांस्टेबल ने दुत्कारा, शादी या जान देने पर अड़ी प्रेमिका

Connect News 24

बरेली। सुभाषनगर थाने में तैनात सिपाही ने शांति विहार की युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। आरोप है कि अब दहेज के बहाने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया है। शादी नहीं होने पर प्रेमिका जान देने पर अड़ गई। एसएसपी के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सिपाही फरार हो गया है।

युवती ने बताया की सिपाही राहुल कुमार उसी के क्षेत्र में तैनात था। उसके राहुल से छह साल से संबंध हैं। सिपाही राहुल ने उसके साथ शादी का वादा कर संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। युवती और सिपाही के रिश्ते के बारे में परिजनों और रिश्तेदारों को भी पता चल गया। युवती ने सिपाही से शादी करने की मिन्नतें कीं तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि सिपाही ने शादी करने के लिए युवती से दहेज में कार की मांग की। युवती के मुताबिक सिपाही ने पहले कभी ऐसी कोई शर्त नही रखी थी। राहुल छह साल तक युवती के साथ संबंध बनाता रहा और उसे बदनाम कर दिया। युवती ने सिपाही से शादी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने नहीं सुनी तो युवती ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में सिपाही राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही राहुल फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है, और कार्रवाई के डर से फरार हो गया है। उसे निलंबित करने की तैयारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button